Haldwani News: हल्द्वानी में आधे दिन बारिश, दिन के बाद उमस
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में सोमवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दोपहर होते ही खिली धूप में उमस ने परेशान किया।सोमवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ.एएस नैन बताया कि क्षेत्र में मानसूनी हवाएं सक्रिय होने के पूरे आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्द्वानी और आसपास के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश का दौर फिर से लौट सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.