हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिवसेना के राज्य उपप्रमुख महेश आहूजा के हल्द्वानी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोजित संगठनात्मक बैठक में उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महेश आहूजा ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां शिवसेना की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान उत्तराखंड प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार भईयू, कुमाऊं मंडल सचिव पदमपाल, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर कार्यकारी प्रमुख मनोज गुप्ता, कुमाऊं मंडल सचिव खेमराज साहू, महानगर उपाध्यक्ष प...