Haldwani News: हल्द्वानी ने जीता यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब
हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की तीन दिवसीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समापन हुआ। गर्ल्स वर्ग के फाइनल में हल्द्वानी की टीम ने नेट वॉरियर्स को 17-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर का खिताब नेट वॉरियर्स की खुशी को मिला। जिला प्रभारी एवं महासचिव सचिन वैश्य के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैश्य ने विजेता टीम, बेस्ट प्लेयर और आयोजन से जुड़े अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर जल्द ही नैनीताल जिले की टीम घोषित होगी, जो स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। यह भी पढ़ें- Nainital News: ऑल सेंट्स में बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.