हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- Haldwani News: बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश दे रहे हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर शिकायतों की फाइलें अब भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। नैनीताल जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित विभागवार उपलब्ध आंकड़ों में 307 शिकायतें लंबित मिली हैं। इनमें सबसे अधिक 66 शिकायतें नगर निगम और 40 शिकायतें जल संस्थान की हैं। यानी जिन विभागों से रोजमर्रा की नागरिक सुविधाओं का सीधा वास्ता है, वहीं शिकायत निस्तारण की रफ्तार सबसे धीमी दिखाई दे रही है।

नगर निगम सबसे आगे, जल संस्थान दूसरे नंबर पर नैनीताल जनपद में सीएम पोर्टल में एक अक्तूबर तक दर्ज लंबित शिकायतों के मामले में नगर निगम से जुड़ी 66 शिकायतें लंबित हैं। जबकि, जल संस्थान की 40 और प...