हल्द्वानी, अगस्त 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी उप कारागार में रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने कैदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का भावुक पल था। हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर जिले के दूर-दराज से पहुंचीं बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। उनकी आरती उतारी और कलाई पर राखी सजाई। इस मुलाकात के दौरान कई कैदियों ने अपनी बहनों को यह वचन दिया कि वे सजा पूरी होने के बाद अपराध का रास्ता हमेशा के लिए छोड़ देंगे और एक सामान्य, ईमानदार जीवन व्यतीत करेंगे। जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात के लिए विशेष काउंटर और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर जयपुर सेंट्रल जेल में भाई को राखी बांधते ही छलक पड़े बहनों के आंसू त्योहार के इस माहौल ने कैदियों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया, जिससे उन्हें...