हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी के रामपुर रोड, गली नंबर 10 निवासी अभिनेता रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म 'तुम मेरे हो' देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रोमांच ने मुख्य किरदार के करीबी दोस्त की भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी निभाई है। रोमांच ने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति और खूबसूरती को बड़े पर्दे पर पहचान दिलाने के लिए फिल्म की करीब 50 प्रतिशत शूटिंग भीमताल और नैनीताल में की गई है। रोमांच टीवी धारावाहिकों में अभिनय के जरिए अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 'रामायण', 'छन-छन', 'गंगा', 'देवों के देव महादेव', 'मेरे अंगने में', 'सिया के राम' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' समेत 50 से अधिक धारावाहिकों में काम किया है। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'तेरा...