Haldwani News: हल्द्वानी के प्रभाकर की आवाज में गूंजेगी देवभूमि
हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अर्धकुंभ 2027 की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरों में पिरोता गीत 'ये देवभूमि हरिद्वार है' टी-सीरीज से 23 नवंबर को रिलीज हो गया है। इस गीत में हल्द्वानी के गायक प्रभाकर जोशी ने डॉ. मेनका मिश्रा के साथ युगल स्वर दिया है। गीत के जरिए देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक विरासत, पहाड़ की संस्कृति और हरिद्वार की महिमा को सामने लाने का प्रयास किया गया है। बरेली रोड स्थित वार्ड नंबर 60 निवासी प्रभाकर जोशी मूल रूप से नैनीताल जिले के भेंटा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गीत की परिकल्पना जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के साथ चर्चा के बाद सामने आई। डीएम के लिखे गद्यांश को आधार बनाकर गीत की रचना की गई, जिसे बाद में डॉ. सुरेश गौतम ने काव्य रूप दिया। इसके बाद प्रभाकर जोशी और डॉ. मेनका मिश्रा ने मिलकर इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.