हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित हरिपुरम की रहने वाली 20 वर्षीय प्रवलीन कौर की बॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म 'तुम मेरे हो' आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रोमांस, रोमांच और एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म में प्रवलीन बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी के साथ अहम किरदार में नजर आएंगी। फ़िल्म में वह अभिनेत्री ईशा मालवीय की सहेली की भूमिका निभा रही हैं। फ़िल्म में रामपुर रोड की विष्णुपुरी गली के निवासी रोमांच मेहता भी फिल्म में नजर आएंगे, जो मुख्य अभिनेता के दोस्त का किरदार अदा कर रहे हैं। फिल्म हल्द्वानी के लक्ष्मी और वॉकवे स्थित सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। भीमताल में भी हुई हैं शूटिंग

फिल्म की शूटिंग के स्थान फ़िल्म की शूटिंग बीते जनवरी माह में नैनीताल जिले के भीमताल, नैनीताल, मुक...