हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। स्व. मोहम्मद जुबेर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें दिन खेले गए पहले मुकाबले में हल्दूचौड़ फुटबॉल क्लब ने खोर फुटबॉल क्लब को 3-2 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने दो-दो गोल कर मुकाबले को पूरी तरह बराबरी पर रखा। दूसरे हाफ में हल्दूचौड़ की टीम ने रणनीति में बदलाव करते हुए आक्रामक खेल दिखाया और एक और गोल दागकर मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि प्रवीण रौतेला और प्रदीप बत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुकाबले में रेफरी की भूमिका केतन भंडारी, जिदान और गौरव बिष्ट ने निभाई। यहां हिमांशु शाही, किशन अनेरिया, संजय बिष्ट, कंचन अनेरिया, सोनू बिष्ट, पान सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...