हल्द्वानी, अगस्त 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में हरीश पवार स्कूल बिंदुखत्ता (लालकुआं) ने एकतरफा मुकाबले में रामनगर को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। लालकुआं की खुशबू फर्त्याल को 'बेस्ट ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से नवाजा गया। जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में लालकुआं ने नैनीताल को 7-0 के अंतर से मात दी। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में रामनगर ने कोटाबाग को रोमांचक मुकाबले में 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल दीपा दर्म्वाल और विशिष्ट अतिथि शीला लोशाली ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर...