Haldwani News: हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर
हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इंटरनेट आज जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना पढ़ाई से लेकर कारोबार और बैंकिंग तक के काम अधूरे हैं। गांवों से लेकर शहरों तक डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ रही है। निजी संस्था प्रारंग के अक्तूबर के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में कुल इंटरनेट यूजर्स की संख्या 98.8 लाख के करीब है। हरिद्वार में सबसे ज्यादा 18.50 लाख, देहरादून में 16.60 लाख और ऊधमसिंह नगर में 16.20 लाख इंटरनेट यूजर्स हैं। यानी तीन जिलों में ही इंटरनेट यूजर्स की संख्या (51 लाख) आधे से अधिक है। कुमाऊं मंडल में इंटरनेट यूजर्स की अनुमानित संख्या के मामले में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे आगे है। नैनीताल 9.35 लाख यूजर्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, अल्मोड़ा में 6.10 लाख, बागेश्वर में 2.55 लाख और चम्पावत में 2.54 लाख यूजर्स होने का अनुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.