हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र हरप्रीत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली विवि के मिरांडा हाउस में 10 अक्तूबर को आयोजित ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में उनकी परियोजना 'स्लो ट्रैवल मॉड्यूल फॉर उत्तराखंड (इकोरूट्स)' को कॉलेज विद्यार्थी श्रेणी में एसडीजी-11 के तहत उपविजेता चुना गया। आयोजन में 55 से अधिक देशों से प्रविष्टियां आई थीं। परियोजना का उद्देश्य लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर दबाव घटाकर ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे को बढ़ावा देना है। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी समेत विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...