Haldwani News: स्वास्थ्य शिविर में 112 रोगियों का परीक्षण, दवाइयां बांटी
हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. हेमा बेन ठक्कर के दिशा-निर्देशन में मन्नन नशा मुक्ति केन्द्र चौफुला में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद विद्या देवी एवं मन्नन नशा मुक्ति केन्द्र की प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिव्यांशु रौतेला ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के विभिन्न विभागों के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों का गहनता से परीक्षण किया। यहां कुल 112 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। अरबन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी डॉ. रुद्रकेश असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.