Haldwani News: स्वास्थ्य विभाग की टीम को बस डिपो और धोबी घाट पर मिला लार्वा
हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर में डेंगू पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी के बीच सार्वजनिक स्थलों पर ही मच्छरों के पनपने की जगह मिल रही हैं। गुरुवार को जिला सर्विलांस टीम के निरीक्षण में काठगोदाम डिपो के टायरों और राजपुरा स्थित धोबी घाट में जमा पानी में डेंगू का लार्वा मिला। इससे इन स्थानों पर साफ-सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि जिन स्थानों पर लार्वा मिला है, वहां संबंधित विभागों को इसे नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.