हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्वतंत्रता सेनानी बिशनी देवी शाह की जयंती पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी समिति (रजि.), दिल्ली की ओर से डहरिया स्थित दि आनंदा एकेडमी स्कूल में पौधरोपण किया गया। महिला विंग अध्यक्ष डॉ. आशा लाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। बिशनी देवी शाह ने 1930 में अल्मोड़ा नगरपालिका में तिरंगा फहराने के आंदोलन में भाग लिया था। इंद्र लाल आर्य, कमला देवी, देवेश कुमार, विद्यालय के एमडी भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट आदि मौजूद रहे। डॉ. आशा लाल ने विद्यालय प्रशासन का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...