हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के 11वें दिन मंगलवार को दिव्या पब्लिक स्कूल में कचरा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यार्थियों को कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के बारे में बताया गया। उन्हें गीले-सूखे कचरे को अलग रखने, एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने, कपड़े व जूट के थैले के उपयोग और प्लास्टिक को जलाने या खुले में नही फेंकने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर वार्ड 57 की पार्षद रुक्मणी बिष्ट, बैंणी सेना परियोजना प्रबंधक मनोज नेगी, मनीष पांडे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...