हल्द्वानी, सितम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। पुराने और जर्जर वाहनों के निस्तारण के लिए कुमाऊं वासियों को सुविधा कइ साल बीत जाने के बावजूद नहीं मिल पाई है। स्क्रैप प्लांट के लिए जमीन की भारी किल्लत, आसमान छूती कीमतें और जटिल सरकारी शर्तों के चलते कोई भी निजी निवेशक इस प्रोजेक्ट में हाथ डालने को तैयार नहीं है। इस प्रशासनिक नाकामी का सीधा खामियाजा आम जनता भुगत रही है, जबकि अवैध कबाड़ माफिया के वारे-न्यारे हो रहे हैं। प्रदेश में अधिकृत स्क्रैपिंग की व्यवस्था बेहद सीमित है। गिने-चुने केंद्र केवल हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र तक सिमटे हैं, जिनमें गदर खारदा, गढ़वाल स्क्रैप इंडिया, ऑनस्ट रिसाइक्लिंग ज्वालापुर, आरएजी इंजीनियर्स भगवानपुर और सेगा टेक सॉल्यूशन शामिल हैं। यह भी पढ़ें- स्क्रैप प्लांट न होने से बढ़ रहा वाहनों का अवैध कटान का धंधा कुम...