Haldwani News: स्कूल में बच्चों को बताए दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के खतरे
हल्द्वानी, अक्टूबर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी , संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की ओर से शनिवार को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, हल्दूचौड़ में स्कूल स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को जलजनित रोगों के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दूषित पानी और अस्वच्छ खानपान के कारण डायरिया, हैजा और टाइफाइड जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। इनसे बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल का उपयोग करना और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। स्वास्थ्य शिक्षक गणेश सिंह रावत, एपी सिंह और उनकी टीम ने भी विद्यार्थियों को जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.