हल्द्वानी, जुलाई 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। परिवहन विभाग की विशेष जांच में घिसे टायर, फायर सेफ्टी उपकरणों का अभाव, बिना वैध दस्तावेज चालक, ओवरलोडिंग और वीएलटीडी जैसी गंभीर खामियां सामने आईं। पहले ही दिन 135 वाहनों के चालान, 10 वाहन सीज और छह बसों की फिटनेस पर कार्रवाई की संस्तुति की गई। कार्रवाई ने यह भी संकेत दिया कि नियमित निगरानी समय पर होती तो स्कूल खुलने से पहले ही इन कमियों को दूर कराया जा सकता था। यह भी पढ़ें- Aligarh News: 15 स्कूली वाहन सीज, 36 का चालानजांच की प्रक्रिया संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडेय के निर्देश पर बुधवार को हल्द्वानी संभाग में दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू हुआ। सुबह सात से दस बजे औ...