हल्द्वानी, जुलाई 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। गौजाजाली क्षेत्र से एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक अज्ञात युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले जांच में जुट गई है। गौजाजाली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे बीती एक जुलाई की सुबह वक पुत्री को निजी स्कूल के गेट पर छोड़कर आए। दोपहर में जब स्कूल की छुट्टी हुई और वह बेटी को लेने पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्कूल प्रबंधन से पता चला कि छात्रा उस दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थी। यह भी पढ़ें- Rampur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तहरीर बेटी के लापता होने से घबराए परिजनों ने स्कूल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटे...