Haldwani News: सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर
हल्द्वानी, जुलाई 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। नैनीताल बैंक के कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए रामपुर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं समताश्रम को वोल्टास कंपनी का वाटर डिस्पेंसर विद कूलर कम फ्रिजर भेंट किया। इससे विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ और शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। सेवानिवृत्त बैंक कर्मी एमसी पंत ने बताया कि उनके कुछ साथी अपनी बचत से प्रतिवर्ष सामाजिक कार्यों में योगदान देकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास कर रहे हैं। छात्रों को लेखन सामग्री, पेंसिल बॉक्स और जलपान-मिष्ठान भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक ज्योति साह, जीसी पाटनी, जीएस नेगी, दिग्विजय पांडेय, संजीव जोशी, एमएम पंत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.