हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से सेंट लॉरेन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को अत्याधुनिक 'एस्ट्रो पाठशाला लैब' का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान, नैनीताल के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी एवं रजिस्ट्रार मोहित कुमार जोशी ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि मोहित कुमार जोशी ने कहा कि जिज्ञासा ही वैज्ञानिक सोच की आधारशिला है। एस्ट्रो पाठशाला के संस्थापक शुभम और अकादमिक प्रमुख शांतनु कुमार पात्रो ने बताया कि यह लैब विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल विज्ञान, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी। यह भी पढ़ें- स...