Haldwani News: सेंट लॉरेंस से चांदनी चौक घुड़दौड़ा तक चमकेगी सड़क
हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में तीन किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 2.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक बंशीधर भगत ने सोमवार को सेंट लॉरेंस स्कूल के पास से जसगोविन्द स्कूल होते हुए चांदनी चौक घुड़दौड़ा तक सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया। करीब तीन किमी लंबी इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा गोस्वामी, ग्राम प्रधान अर्चना पड़ियार और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल समेत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.