हल्द्वानी, अगस्त 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। युवा वैश्य महासभा के चुनाव में सुशील साहू अध्यक्ष और यश गुप्ता महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव की प्रक्रिया समाज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री दिनेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी रूपेंद्र नगर ने निभाई, जबकि उमेश गुप्ता, विजय गुप्ता और रजत महेश्वरी सहायक चुनाव अधिकारी रहे। अध्यक्ष पद के लिए कपिल अग्रहरि, सुशील साहू, सुमित साहू और सूर्यांश गुप्ता ने नामांकन किया था। बाद में सुमित साहू और सूर्यांश गुप्ता ने अपना नाम वापस ले लिया। मतदान में सुशील साहू को 129 और कपिल अग्रहरि को 124 मत मिले। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वैश्य महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार इस तरह सुशील साहू ने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज...