हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विश्व ट्रॉमा दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्किल लैब में शनिवार को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल के वार्ड अटेंडेंट्स को आपातकालीन स्थितियों में जीवनरक्षक सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यशाला में एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों ने डमी के माध्यम से सीपीआर देने की सही प्रक्रिया सिखाई। डॉक्टरों ने बताया कि हृदय गति या सांस रुकने पर समय पर दिया गया सीपीआर मरीज की जान बचा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. नूतन सिंह, डॉ. ऋचा निरंजन, डॉ. गणेश सिंह, डॉ. राहुल सक्सेना, डॉ. जहांआरा, डॉ. अर्चना व पीजी छात्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...