हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रविवार को कालाढूंगी दौरे से पहले कांग्रेस ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को नगर पालिका सभागार में प्रेसवार्ता कर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने एथेनॉल फैक्ट्री बंद करने समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जनता अब आश्वासन नहीं, बल्कि समस्याओं का धरातल पर समाधान चाहती है। तिवारी ने एथेनॉल फैक्ट्री को जनहित और पर्यावरण से जुड़ा प्रमुख मुद्दा बताते हुए इसे तत्काल बंद करने का लिखित आदेश जारी करने की मांग की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रविवार सुबह 8:30 बजे बौरपुल पर एकत्र होकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध...