हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद कुमार पांडेय ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने शनिवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी कर कार्यक्रमों में अधीनस्थों सहित अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही उपस्थित न रहने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ पांडेय ने स्पष्ट किया कि अफसरों के कार्यक्रमों में उपस्थित न होने से जनता की शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं हो पाता, जिस पर मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण असंतोष जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी कार्यक्रम में अनुपस्थिति या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सीधे विभागीय ...