हल्द्वानी, अगस्त 6 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी हल्दूचौड़ में गुरुवार से तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू हो गया। पहले दिन 267 मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच, उपचार और स्वास्थ्य परामर्श लिया। पहली बार सीएचसी में एक ही छत के नीचे कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलने से क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की। शिविर का शुभारंभ लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए बेहद उपयोगी हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: स्वास्थ्य शिविर में पहले दिन 965 मरीजों ने लाभ उठा...