हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। गौला बैराज में सिल्ट बढ़ने पर सोमवार को शीशमहल का फिल्टर प्लांट चार घंटे बंद रहा। इस वजह से शाम को होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश से गौला नदी में बहकर आ रही सिल्ट और कचरा बैराज में जमा हो रहा है। सोमवार को इसे बाहर निकालने के लिए सुबह लगभग 9.30 बजे बैराज के गेट खोले गए। इसके साथ ही जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट को होने वाली पानी की सप्लाई भी बंद हो गई। दोपहर लगभग 1.30 बजे फिर से पानी मिलने पर प्लांट दोबारा शुरू हो सका। इस दौरान चार घंटे तक प्लांट नहीं चलने पर शाम को की जाने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता सतीश बिष्ट ने बताया कि बैराज से पानी नहीं मिलने पर प्लांट प...