Haldwani News: सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी क्राइम को दिया पत्र
हल्द्वानी, अगस्त 18 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। लोनिवि नैनीताल खंड में तैनात एक कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में मंगलवार को शिकायती पत्र एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र को देकर कार्रवाई की मांग की है।सतबूंगा, दुत्कानेधार निवासी गोकुल सिंह नयाल ने शिकायती पत्र देकर कहा कि वह लोनिवि नैनीताल खंड के कर्मचारी हैं। आरोप लगाया कि वह नैनीताल रोड में दीवार की जीपीएस मैंपिंग कर रहे थे। इसी दौरान यहां एक पुलिस कर्मी आया और फोटोग्राफी को लेकर बेवजह गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने विरोध करने पर लोनिवि कर्मी के साथ मारपीट कर दी। आक्रोशित विभागीय कर्मचारियों ने हल्द्वानी आकर एसपी क्राइम को शिकायती पत्र दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.