हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। विजयादशमी एवं दशहरा के अवसर पर सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल में 'अनवया' नाम से सांस्कृतिक समारोह आयोजित हुआ। इसमें नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने रामायण के प्रसंगों को प्रस्तुत कर श्रीराम के जीवन से मिलने वाली सीख को जीवंत किया। सिंथिया स्कूल ऑफ लर्निंग के चेयरमैन डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने कहा कि श्रीराम के चरित्र को जीवन में अपनाते हुए अच्छे व्यवहार की सीख लेनी चाहिए और रावण के नकारात्मक चरित्र से दूर रहना चाहिए। स्कूल निदेशक कात्यायन रौतेला प्रधानाचार्य ऋचा कर्नाटक ने सभी का स्वागत किया। निर्देशन मनीषा जोशी और संचालन मानसी जोशी, आदित्य और हर्षिता ने किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: डायनेस्टी में धूमधाम से मनाया दशहरा यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कलान के एसएस पब्...