हल्द्वानी, जुलाई 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सावन के पहले सोमवार के दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। ज्योतिषाचार्य अशोक वार्ष्णेय के अनुसार इस दिन हस्त नक्षत्र और शिव योग का शुभ संयोग बना, जिससे भगवान शिव का जलाभिषेक विशेष फलदायी माना गया। मूसलाधार बारिश भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। मुखानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी पंडित दीप चंद्र जोशी ने बताया कि सुबह चार बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक ...