Haldwani News: सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
हल्द्वानी, अगस्त 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। सावन माह के चौथे सोमवार को शहर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। निलियम कॉलोनी शिव मंदिर, शीतला देवी मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, बेलबाबा मंदिर, मुखानी शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी कराया। तारकेश्वर मंदिर वा प्राचीन शिव मंदिर परिसर में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: सावन के दूसरे सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.