हल्द्वानी, जुलाई 17 -- Haldwani News: पूनम मौर्य हल्द्वानी। सावन और आगामी त्योहारी सीजन की दस्तक के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। कपड़ों के साथ-साथ महिलाओं के लिए स्टोन, सीक्विन, मिरर और पर्ल वर्क से सजी जूतियां और सैंडल इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

व्यापारियों की उम्मीदें कपड़ा कारोबारी देवेश अग्रवाल ने बताया कि दुकानों पर साड़ी, सूट, लहंगा, कुर्ती और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के नए कलेक्शन ग्राहकों को लुभा रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि सावन, तीज, रक्षाबंधन और आगामी शादी के सीजन में खरीदारी और तेज होगी। शहर के फुटवियर बाजार में गोल्डन, सिल्वर, रोज गोल्ड और मल्टीकलर डिजाइन की जूतियां सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं। इनकी खासियत यह है कि ये पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के परिधानों के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। बाज...