Haldwani News: सारथी फाउंडेशन ने बमोरी स्कूल को भेंट किए दो कूलर
हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उमस भरी गर्मी में बच्चों को राहत देने के लिए सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बमोरी नगर को दो इलेक्ट्रिक कूलर भेंट किए गए। संस्था ने डॉ. सुरेश टम्टा के विशेष सहयोग से यह पहल की। अध्यक्ष नवीन पंत और सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित को दोनों कूलर सौंपे। अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की समस्या को देखते हुए कूलर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने कहा कि जरूरतमंद विद्यालयों और संस्थानों को भविष्य में भी सहयोग दिया जाएगा। प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित ने संस्था का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.