हल्द्वानी, नवम्बर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के साथ सोमवार को दीवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। मुखानी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में चिह्नित जरूरतमंद परिवारों को मोमबत्तियां, मिठाई, खिलौने, खील-बताशे, जूस, चिप्स, नमकीन और बिस्कुट आदि सामग्री दी गई। संस्था अध्यक्ष नवीन पंत ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया। यहां सरोज आनंद जोशी, गिरीश चंद्र लोहनी, गीता, हेमा, मीना, पूजा, भावना, कौशल्या, बीना जोशी रहीं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...