हल्द्वानी, जुलाई 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। ​देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का सात सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। नगर निगम में क्रमिक अनशन पर हल्द्वानी शाखा के उपमंत्री शम्मी लटूरी और राजेश खन्ना बैठे। इस दौरान हल्द्वानी शाखा के उपमंत्री शम्मी ने सरकार की संवेदनहीनता पर गहरा रोष जताया और कहा कि सरकार को शायद दिन-रात देवभूमि को स्वच्छ रखने वाले इन सफाई कर्मचारियों की तकलीफें नहीं दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' का बुलंद नारा लगाने वाली सरकार आखिर हमारे हक की बात आती है तो आंखें क्यों मूंद लेती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की तो संघ आदोलन को तेज करेगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी इस दौरान प...