Haldwani News: सागौन के अवैध पातन पर वन विभाग का शिकंजा
हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के अंतर्गत आमपानी बीट में सागौन के दो पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। वन क्षेत्राधिकारी शेखर तिवारी के निर्देशन में टीम ने काशीपुर स्थित एक आरा मशीन पर छापा मारकर सागौन के 10 नग प्रकाष्ठ (लॉग्स) बरामद किए हैं। इस मामले में आरा मशीन संचालक और तस्करों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में वन दरोगा वीरेंद्र प्रसाद पाण्डेय, मोहम्मद इमरान, अजमत खान, नरेश चन्द्र, वनरक्षक आशुतोष कुमार व वाहन चालक मनोज तिवारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.