हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: रामनगर। रामनगर में आयोजित सरस मेले का सोमवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने शुभारंभ किया। यहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने स्टॉलों का जायजा लिया और कहा कि लोगों को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन बिष्ट,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता,पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी, भाजपा नगर महामंत्री नवीन करगेती, शलभ मित्तल आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...