Haldwani News: सम्मान समारोह में अव्यवस्थाओं पर भड़के आंदोलनकारी, बीच में छोड़कर गए
हल्द्वानी, नवम्बर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए सड़क से लेकर जेल तक संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में सोमवार को अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा हो गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की समय पर सूचना नहीं मिलने से नाराज आंदोलनकारियों ने मंच पर ही सवाल उठाए। इस दौरान दर्जाधारी हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। विरोध जताते हुए पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल समेत 10 से 15 आंदोलनकारी समारोह बीच में ही छोड़कर चले गए। सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज सभागार में जिला प्रशासन की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में दर्जाधारी एवं राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान आंदोलनकारी सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.