हल्द्वानी, अगस्त 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर वादा-खिलाफी का आरोप लगाया। रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि 18 जुलाई नगर विकास मंत्री की अध्यक्षता में हुए समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया है। वहीं अब कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर अपनी आवाज उठाने से रोका जा रहा है। निजी रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघ ने एक माह तक आंदोलन किया। इसके बाद हुई वार्ता में मांगें मानने का आश्वासन मिलने पर आंदोलन स्थगित किया गया था। वहीं सहमति बनी मांगों का कार्यवृत्त आज तक जारी नहीं किया गया। कहा कि कर्मचारियों का शोषण करने के लिए अब एस्मा लागू कर दिया है। सरकार जानबूझकर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए उक...