हल्द्वानी, नवम्बर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कुछ पदाधिकारियों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। सोमवार को श्रम निदेशालय में दिए पत्र में कहा कि सेवानिवृत्त हो गए कार्मिक नियमों के विरुद्ध पद पर काबिज बने हैं। वहीं उनके पूर्व में अस्वीकार किए गए त्यागपत्र को आधार बना कर उन्हें ही हटा दिया है। जो कि संगठन के नियमों के खिलाफ है। 23 मई को महासचिव ने भी पत्र जारी कर त्यागपत्र अस्वीकार करते हुए पद पर बने रहने के निर्देश दिए थे। श्रम विभाग से मांग की गई कि सेवानिवृत्त कार्मिक पर संगठन का कार्य करने पर रोक लगाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...