हल्द्वानी, अक्टूबर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी सतत अवसंरचना, ऊर्जा सुरक्षा, जल संसाधन प्रबंधन एवं समावेशी विकास विषय पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का शुक्रवार को समापन हो गया है। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और पीडीपी विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार में युवाओं को राज्य की अर्थव्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उद्घाटन निदेशक डॉ. एमसी लोहानी ने किया। उन्होंने आर्थिक प्रगति और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन पर जोर दिया। संयोजक प्रो. डॉ. बीना नारायण ने उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मुख्य वक्ता उत्तराखण्ड सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राज शेखर जोशी ने सामाजिक अवसंरचना व ई-मोबिलिटी पर विचार रखे, जबकि बायोटेक्नोलॉजी काउंसिल के निदेशक प्रो. संजय कुमार ने इकोसिस्टम और युवा सशक्तिकरण...