हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क पर ट्रैफिक संभालने से लेकर शोभायात्राओं, रैलियों और वीवीआईपी-वीआईपी ड्यूटी तक की जिम्मेदारियां पुलिस की विवेचना पर भारी पड़ रही हैं। नतीजा यह है कि संगीन अपराधों की जांच के लिए भी पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा। नैनीताल जिले में 90 दिन की समयसीमा से जुड़े अपराधों की 23 विवेचनाएं लंबित पड़ गई हैं। थानों और कोतवालियों में पर्याप्त पुलिस बल का अभाव भी इस स्थिति की बड़ी वजह माना जा रहा है। पर्यटन सीजन में सैलानियों की सुरक्षा और कैंची धाम पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं की व्यवस्था में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों और वीवीआईपी दौरों के चलते विवेचकों का समय बंट जाता है। आंकड़ों के अनुसार...