हल्द्वानी, अगस्त 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा है। प्रेस को जारी बयान में वर्मा ने कहा कि बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराकर निर्धारित समय में पूरा किया जाना आवश्यक है। जिससे आगामी त्योहारों के दौरान व्यापारियों और आम जनता को आवागमन में परेशानी नहीं करनी पड़ेगी। कहा कि हल्द्वानी का बाजार क्षेत्र शहर का प्रमुख एवं ऐतिहासिक व्यावसायिक केंद्र रहा है। सड़क चौड़ीकरण के साथ इस क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुविधाजनक और सुंदर बनाने की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और संबंधित विभाग जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र गति प्रदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...