Haldwani News: संयुक्त मोर्चे के संयोजक और सह संयोजक का किया स्वागत
हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सफाई कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा में राम अवतार राजौर के संयोजक और राहत मसीह के सह संयोजक बनने पर कार्मिकों ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को नगर निगम में हुई बैठक में वाल्मीकि महापंचायत ने उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप सरपंच ने बताया कि हरिद्वार में हुई संगठनों की बैठक में संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है। इस दौरान दोनों को संयोजक और सह संयोजक मनोनीत किया गया है। मोर्चा की ओर से जल्द ही सफाई कर्मियों के स्थायीकरण समेत अन्य न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.