Haldwani News: संदिग्धों की जानकारी सीधा पुलिस का दें: एसएसपी
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। नैनीताल जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार सत्यापन अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।सोमवार को मीडिया से बात करते हुए एसएसपी ने दो टूक कहा है कि बिना सत्यापन के मकानों में किराएदार या दुकानों में काम पर लोगों को रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार कठोर कदम उठा रही है। इस अभियान में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए एसएसपी ने कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या सीधे उनके कार्यालय को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.