Haldwani News: संघर्ष सेवा सहयोग समिति ने मनाया स्थापना दिवस
हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति के प्रथम स्थापना दिवस पर गुरुवार को सुंदरकांड का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति की अध्यक्षा योगिता बनौला ने कहा कि सभी के आशीर्वाद और सहयोग से समिति को निःशुल्क शिक्षा केंद्र के संचालन सहित विभिन्न सेवा कार्य करने का अवसर मिला है। मुख्य अतिथि बिंदेश गुप्ता, पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, अध्यक्षा योगिता बनौला, सोनिया जोशी, हंसा बिष्ट, मृदुला मंडराल, किरण टम्टा, भावना पांडे, बसंती मेहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.