हल्द्वानी, अगस्त 18 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। हरगोविन्द सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को संकुल स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्या भारती से संबद्ध जिले के पांच विद्यालयों से आए लगभग 108 छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मेले के दौरान बाल, तरुण व किशोर वर्गों में विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान प्रयोग, मॉडल प्रदर्शनी और पत्र वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विज्ञान प्रश्न मंच और विज्ञान प्रयोग के सभी वर्गों में मेजबान विद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान मॉडल में शांतिपुरी के विद्यार्थियों ने सभी वर्गों में बाजी मारी। पत्र वाचन के बाल वर्ग में कालाढूंगी ने जीत दर्ज की। समापन पर सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता टीम...