हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। पर्वत पब्लिक स्कूल गौलापार में संकुल लाखनमंडी की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इसमें 30 प्राथमिक, आठ जूनियर हाई स्कूल और 12 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक पान सिंह ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्राथमिक वर्ग की दौड़ में अभिषेक आर्य, समीर खान, आयुष, दिया पोखरिया, नामित भट्ट, खुशबू और नैंसी ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में राजू व प्रतिष्ठा ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नैतिक व दीपिका, 200 मीटर में आर्यन व ज्योति, 400 मीटर में अमित व प्रीति और 600 मीटर में नैतिक व प्रीति प्रथम रहे। यह भी पढ़ें- Pakur News: खेलो झारखंड के तहत खेलकूद प्रतियोगिता ...